दुनिया में कुल 197 देश, लेकिन इन 11 देशो तक नहीं पंहुचा कोरोना वायरस- पढ़े पूरी जानकारी
Know which countries are not infected by Coronavirus (COVID-19)
संयुक्त राष्ट्र के आकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया से कुल 197 देशो को मान्यता मिली हुई है। जिसमे से कुल मिलकर 186 देशो में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है।
![]() |
| Know which countries are not infected by Coronavirus (COVID-19) |
एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात तक के आकड़े बताते है की अब तक 186 देश कोरोना की चपेट में है और अगर देखा जाये तो केवल 11 देश ही इससे अछूते है। वही कुछ देश ऐसे भी है जहाँ केवल 1 या 2 मरीज ही कोरोना से ग्रस्त है, ये देश ऐसे है जहा पर विदेशो से बहुत ही काम लोग आते जाते है। भारत के पडोसी देश नेपाल और भूटान में भी केवल एक ही मरीज कोरोना से संक्रमित मिला है।
छोटे देश ही है कोरोना से सुरक्षित। (Small countries are not infected by Coronavirus (COVID-19))
दुनिया के जो देश अब भी इस बीमारी से बचे हुए हैं, उनमें से ज्यादातर बेहद छोटे हैं और वैश्विक रूप से कटे हुए हैं। इनमें से कई देशों के नाम ऐसे हैं, जिन्हें आम भारतीयों ने शायद ही सुना होगा। पलाउ, तुवालू, वानुआतू, तिमोर-लेस्टे, सोलोमन आईलैंड, सिएरा लियोनी, सामोआ, सैंट विंसेट एंड ग्रेनाडिनीज, सैंट किटिस एंड नेविस जैसे छोटे देशों में अभी तक कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया है।
भारत में तेजी से बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 7 की मौत।
भारत में कोरोना से संक्रमित लोगो की संख्या 22 मार्च को 341 हो गयी। रविवार को नए 26 मामलो की पुष्टि हो गयी और कुल मिलाकर 7 लोगों की मौत हो गयी। वही कोरोना की बढ़ती स्थिति को देकते हुए भारत के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल इत्यादि ने अपने राज्यों में लॉक डाउन की घोषणा कर दी है।

No comments:
Post a Comment